[Enter Post Title Here]
आर्मी पब्लिक स्कूल, गोलकोंडा
एस. ए. 1
कक्षा – 7
विषय – हिन्दी
2015 – 16
समय सीमा : 2 घंटे 30 मिनट अधिकतम अंक : 60
अपठित गद्यांश
1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये | 5
एक बार एक ग्राहक चित्रों की दुकान पर गया । उसने वहाँ पर अजीब से चित्र देखे । पहले चित्र में चेहरा पूरीतरह बालों से ढँका हुआ था और पैरोँ मे पंख थे ।एक दूसरे चित्र मे सिर पीछे से गंजा था।
ग्राहक ने पूछा – यह चित्र किसका है?
दुकानदार ने कहा – अवसर का ।
ग्राहक ने पूछा – इसका चेहरा बालों से ढँका क्यों है ?
दुकानदार ने कहा -क्योंकि अक्सर जब अवसर आता है तो मनुष्य उसे पहचानता नहीं है ।
ग्राहक ने पूछा – और इसके पैरो मे पंख क्यों है?
दुकानदार ने कहा – वह इसलिये कि यह तुरंत वापस भाग जाता है, यदि इसका उपयोग न हो तो यह तुरंतउड़ जाता है ।
ग्राहक ने पूछा – और यह दूसरे चित्र मे पीछे से गंजा सिर किसका है?
दुकानदार ने कहा – यह भी अवसर का है । यदि अवसर को सामने से ही बालो से पकड़ लेँगे तो वह आपका है।अगर आपने उसे थोड़ी देरी से पकड़ने की कोशिश की तो पीछे का गंजा सिर हाथ आयेगा और वो फिसलकरनिकल जायेगा । वह ग्राहक इन चित्रों का रहस्य जानकर हैरान था पर अब वह बात समझ चुका था कि हमेंहर अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिये ।
(क) ग्राहक ने दुकान में किसका चित्र देखा?
(ख) पहले चित्र की क्या विशेषता थी ?
(ग) चित्र के पैरों में पंख क्यों थे ?
(घ) दूसरे चित्र की क्या विशेषता थी ?
(ङ) चित्रों का रहस्य जानकर ग्राहक ने क्या सीखा ?
व्याकरण
2. निम्नलिखित शब्दों के दो – दो पर्याय लिखिए | 2
(क) रास्ता (ख) वन
3. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए | 2
(क) मज़ा चखाना
(ख) मुँह फुलाना
4. निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए | 1
(क) सौभाग्य (ख) कृतज्ञ
5. रेखांकित शब्दों में सर्वनाम के भेद बताइए | 2
(क) अपना काम स्वयं करो |
(ख) मैंने वहाँ किसी को देखा |
6. निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण तथा विशेष्य अलग कीजिये | 4
(क) बन्दर ऊँचे पेड़ पर चढ़ गया |
(ख) फटा दूध पनीर बनाने के काम आ सकता है |
7. रेखांकित शब्दों में संज्ञा के भेद बताइए | 2
(क) हमें पशु-पक्षियों पर दया करनी चाहिए |
(ख) बुढ़ापे में व्यक्ति कमज़ोर हो जाता है |
8. रिक्त स्थानों को उचित शब्दों से भरिये | 2
(क) हिन्दी भाषा की लिपि ______ है |
(ख) सरकारी कार्यों में प्रयुक्त होने वाली भाषा को _______ कहते हैं |
साहित्य
9. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए | 5
आहत, उद्धार, अर्पण, कौर, पैगाम, आसरा, स्वच्छंद, फेन, प्रपात, गश
10. निम्नलिखित लघु प्रश्नों के उत्तर दीजिये | 8*2 = 16
(क) काँच के महल में घुसते ही पहले कुत्ते को क्या दिखाई दिया ?
(ख) लिंकन ने अपनी सफलता का क्या रहस्य बताया ?
(ग) माँ ने तुलतुल को घरेलू कार्य करने का आदेश क्यों दिया ?
(घ) टुनी की माँ उसे स्कूल क्यों नहीं भेजती थी ?
(ङ) सुभागी के जीवन में क्या विपत्ति आ गई थी ?
(च) अपने पिता की अंत्येष्टि पर रामू क्यों नहीं आया ?
(छ) कवि नदी से क्या प्रश्न पूछ रहा है ?
(ज) नदी का अंत कहाँ हुआ ?
(झ) तुलसी महतो का परिवार कितना बड़ा था ?
(ञ) दूसरे कुत्ते ने अपनी परछाई देखकर क्या किया ?
11. निम्नलिखित विचारात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिये | (कोई तीन) 3*3 = 9
(क) ‘नदी का रास्ता’ कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहता है ?
(ख) सुभागी ने सजन सिंह का क़र्ज़ कैसे चुकाया ?
(ग) लेखक ने उजाले और अंधेरे की तुलना किससे की है और क्यों ?
(घ) आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है?
अनुच्छेद एवं पत्र लेखन
12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए | 5
(क) समाचार पत्रों का महत्त्व
(ख) भ्रष्टाचार की समस्या
13. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर पत्र लिखिए | 5
(क) बड़ी बहन के विवाह के लिए तीन दिनों का अवकाश लेने हेतु प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए|
(ख) मित्र को जन्मदिवस की बधाई देते हुए पत्र लिखिए |
No comments:
Post a Comment